प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू

अमेज़न प्राइम वीडियो  की वेब सीरीज़ अमर विश्वास में प्रियंका बजाज सिब्बल ने अपने अभिनय का ऐसा रंग भरा है, जिसने उनके आर्टिस्टिक सफ़र को एक नई ऊंचाई दे दी है। शशांत शाह के निर्देशन और जीसिम्स प्रोडक्शन के तहत बनी इस सीरीज़ में राजीव खंडेलवाल और आमिर अली जैसे सशक्त कलाकारों के बीच प्रियंका ने अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है।

सीरीज़ में वह आमिर अली की पत्नी के किरदार में नजर आती हैं। एक ऐसा चरित्र जो शांत इंटेंसिटी, भावनात्मक गहराई और भीतर छिपी ताकत का प्रतीक है। प्रियंका ने इस मल्टी-लेयर्ड रोल को पूरी संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ निभाया है। वह कहती हैं, “यह किरदार मेरे लिए रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने का अवसर था। ‘अमर विश्वास’ मानवीय संघर्ष और साहस की कहानी है।”

‘अनुपमा’ में कीर्ति के रूप में लोकप्रियता हासिल कर चुकी प्रियंका, मिसेज इंडिया विजेता और कान्स फिल्म फेस्टिवल में वॉक करने वाली पहली मिसेज इंडिया रह चुकी हैं। अमर विश्वास के साथ उनका डिजिटल कदम साबित करता है कि वह सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि गहराई और गंभीरता की भी मजबूत पहचान हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart