शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बोरोसिल की नई शुरुआत, गो फ्रेश में खुला खास ‘Everyday Kitchen’

 भारतीय रसोई को और स्मार्ट, सुविधाजनक तथा आधुनिक बनाने की दिशा में बोरोसिल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित गो फ्रेश में अपने विशेष ‘Everyday Kitchen by Borosil’ स्टोर-इन-स्टोर की शुरुआत की है। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी की मौजूदगी में लॉन्च हुए इस नए रिटेल कॉन्सेप्ट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को किचन और होम सॉल्यूशंस की व्यापक रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इस साझेदारी के जरिए बोरोसिल अपने ओमनीचैनल विस्तार को मजबूत करते हुए खरीदारी के अनुभव को अधिक आसान और आकर्षक बनाना चाहता है।

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा, “रसोई हर घर का दिल होती है। बोरोसिल गुणवत्ता, नवाचार और विश्वास का प्रतीक है, और ‘Everyday Kitchen by Borosil’ उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर बेहतरीन किचन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा।” बोरोसिल की वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) बरनाली शंकर ने कहा, “‘Everyday Kitchen by Borosil’ हमारी रिटेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गो फ्रेश के साथ यह साझेदारी उपभोक्ताओं को एक इमर्सिव शॉपिंग अनुभव देने के साथ हमारे उत्पादों को अधिक सुलभ बनाएगी और भविष्य में इस अवधारणा का विस्तार कई अन्य स्थानों तक किया जाएगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart