आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख सदस्यों के द्वारा मंझौल पंचायत 1 वार्ड 5 की बेटी डॉ रामनारायण पासवान की पुत्री मंजू कुमारी के आवास पर पहुँचकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। बिहार के अंदर मंझौल की बेटी ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद हासिल कर समाज को सुंदर संदेश देने का काम की है। इसी अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि आज मंझौल ग्रामवासी काफी खुश हैं। इस गाँव की बेटी ने बिहार के अंदर अपना परचम लहराते हुए युवा पीढ़ियों को संदेश देने का काम किया है जिससे आज मंझौल गाँव का सम्मान के साथ-साथ बिहार प्रदेश एवं देश के अंदर पहचान बनाने में सक्षम हुई है, यह सभी ग्रामवासियों के लिए खुशी का पल है। एक मेहनती और अच्छे स्टूडेंट की सफलता केवल भाग्य पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसके निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम होती है। ऐसे विद्यार्थियों के परिश्रम और लगन की सराहना करनी चाहिए एवं दुनिया के अंदर ऐसे स्टूडेंट के रिजल्ट आने से गाँव समाज की प्रतिष्ठा और युवाओं के बीच संदेश जाने से काफी गौरवांवित जैसा हम सबों के बीच माहौल देखने को मिलता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू एवं छात्रनेता रवि कुमार ने कहा कि सफलता कोई जादुई चमत्कार नहीं है यह तो बस आपकी कड़ी मेहनत और लगन का सच्चा परिणाम है। हम सभी युवा तरुणाई आज बहन मंजू कुमारी के मेहनत से काफी खुश हैं और इनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे। ललन पासवान, रामलगन, मंजू कुमारी के भाई सचिन एवं जेपी ने कहा कि हमारी बहन दिनरात लगनशील होकर अपनी पठन-पाठन पर ध्यान देते हुए समाज के प्रबुद्धजनों के बीच प्रेरणा लेते हुए तीसरी बार में इस सफलता को पाने में सक्षम हुई यह हमारे परिवार के लिए ही नहीं, मंझौल गाँव के लिए गौरव की बात है। हम सभी भाई-बहन शिक्षाप्रेमी है और शिक्षाजगत के लिए हमेशा बेहतर करने के लिए कुछ ना कुछ प्रयास करते रहते हैं। आज इसी प्रयास का जीता जागता उदाहरण इतनी बड़ी सफलता है। बिहार प्रांत के आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा एवं मंजू कुमारी की छोटी बहन विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता पूजा कुमारी, सरपंच सुरुचि देवी ने कहा कि आपका समर्पण यह साबित करता है कि आप केवल अच्छे अंक लाने के लिए नहीं बल्कि ज्ञान के सागर को गहराई से समझने के लिए पढ़ते हैं। प्रतिभा जन्मजात हो सकती है लेकिन एक साधारण विद्यार्थी भी अपनी मेहनत के दम पर असाधारण बन सकता है। सप्लाई इंस्पेक्टर मंजू कुमारी ने कहा कि आपकी हर सुबह किताबों के साथ और हर शाम ज्ञान के साथ बीतती है। यही आपकी सफलता की सबसे मजबूत नींव है। आज मेरे सफलता के पीछे परिवार के साथ-साथ पूरे समाज एवं खास करके दुनिया के सबसे बड़ी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मार्गदर्शन हमेशा हम जैसे विद्यार्थियों को मिलती रही। इसी कारण आज हम एक सफल विद्यार्थी के रूप में उभरे हैं एवं आनेवाले समय में अपनी प्रयास को और बेहतर करने के लिए जारी रखेंगे। मैं सभी शुभकामनाएँ एवं बधाई देनेवाले अपने परिवारजनों के सभी सदस्य एवं मंझौल ग्रामवासियों व युवा तरूणाइयों को आभार व्यक्त करती हूँ आप हम जैसे विद्यार्थियों का हमेशा मनोबल बढ़ाने में काफी सहयोग करते रहे हैं ताकि हमारे साथ साथ हमारे गाँव से आज तीन विद्यार्थियों ने सफलता पाई है एवं इस क्षेत्र से दर्जनों ऐसे विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण सफलता पाकर बिहार के अंदर अच्छे पदाधिकारी बनकर काम करेंगे। मैं भी इस बीच से हूँ। मैं भी अपने कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन करने का प्रयास करूँगी। मौके पर अमित कुमार सिंह गप्पू, रवि कुमार, अविनाश कुमार, रविराज सिंह, प्रियांशु उर्फ गोलू, श्यामजी, अनुराग कुमार, पूजा कुमारी, प्रियदर्शनी झा, श्वेतनिशा, ज्योति, अंशु, शालिनी राज, शगुन भारती, शिवानी, रिचा रानी, रितिका रानी, डेजी कुमारी, पूर्व सांसद रामजीवन सिंह, सरपंच सुरुचि देवी, पूर्व मुखिया कुमार अनिल आदि सभी विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज से भी युवा तरुणाई उपस्थित थे।

