भारत में बिटडेल्टा इंडिया का ‘क्रिप्ट्यूशन’ हुआ लॉन्च

FIU-IND के तहत पंजीकृत वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बिटडेल्टा इंडिया ने भारत का पहला स्ट्रक्चर्ड क्रिप्टो लर्निंग और सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को क्रिप्टो बाजार में उतरने से पहले व्यवस्थित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और प्रमाणित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को ‘पढ़ो, सीखो, बढ़ो’ मॉडल पर तैयार किया गया है, जिसमें पहले अकादमिक अध्ययन, फिर सिमुलेशन आधारित अभ्यास और अंत में लाइव मार्केट ट्रेडिंग की तैयारी कराई जाएगी।

‘पढ़ो’ चरण का पाठ्यक्रम AAFM इंडिया के सहयोग से विकसित किया गया है, जिससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, योग्यता आधारित परीक्षा और प्रमाणन का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट इनवेस्टर, सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट प्रैक्टिशनर और सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट ट्रेडर जैसे तीन विशेष कोर्स शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य टियर-2 और टियर-3 शहरों सहित देशभर के लोगों तक संरचित क्रिप्टो शिक्षा पहुंचाना है।

बिटडेल्टा इंडिया के CEO विकास एम. सचदेवा ने कहा, “क्रिप्टो बाजार अब उस दौर में है, जहां जिम्मेदार विकास के लिए व्यवस्थित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और प्रमाणन की सबसे अधिक आवश्यकता है। ‘क्रिप्ट्यूशन’ इसी उद्देश्य से विकसित किया गया है।”

AAFM इंडिया के कार्यकारी निदेशक रोमित बारात ने कहा, “सही वित्तीय शिक्षा व्यवस्थित और मान्यता प्राप्त मानकों पर आधारित होनी चाहिए। ‘क्रिप्ट्यूशन’ शिक्षार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और प्रमाणन के माध्यम से जिम्मेदार तरीके से क्रिप्टो बाजार में भाग लेने के लिए तैयार करेगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart