नरीमन पॉइंट पर साकार हुई मुंबई के अतीत और भविष्य की कलात्मक कहानी

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को नरीमन पॉइंट पर आरपीजी आर्ट फाउंडेशन की नई पब्लिक आर्ट इंस्टॉलेशन ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’ का उद्घाटन किया। कलाकार अरुण कुमार एच.जी. द्वारा तैयार यह कलाकृति मुंबई के ऐतिहासिक गौरव, आधुनिक विकास और भविष्य की आकांक्षाओं के बीच खूबसूरत संवाद स्थापित करती है।

उद्घाटन के अवसर पर राहुल नार्वेकर ने कहा, “आरपीजी आर्ट फाउंडेशन की यह सार्वजनिक कला स्थापना हमारे शहर के विकास को खूबसूरती से दर्शाती है। यह हाथी, प्राचीन घारापुरी की गुफाओं और उससे प्रेरित आधुनिक वास्तुकला के जरिए अतीत और भविष्य के संतुलन को सामने लाती है। यह पूरी तरह मुंबई की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती है।”

कलाकार अरुण कुमार एच.जी. ने कहा, “ऐसे महत्वपूर्ण स्थान के लिए कला रचने का अवसर देने के लिए मैं आरपीजी आर्ट फाउंडेशन का आभारी हूं। ऐतिहासिक एलेफंटा गुफाओं और उनकी भव्य मूर्तिकला ने मुझे प्रेरित किया। मैंने इस कृति में मुंबई की आधुनिक आकांक्षाओं और उसके गहरे ऐतिहासिक परिदृश्य को एक साथ लाने की कोशिश की है।” उन्होंने बताया कि डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूज़ियम में मौजूद घारापुरी हाथी इस कलाकृति की प्रमुख प्रेरणाओं में रहा। ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’ इस तरह मुंबई की विरासत और तेजी से बदलते शहरी भविष्य के बीच एक जीवंत कलात्मक संवाद बनकर सामने आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart