इंदिरापुरम में हनुमान जी के ज्येष्ठ माह में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ी श्रद्धा एवं भक्ति !

आज इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी के ज्येष्ठ माह में ‘नर्मदेश्वर कीर्तन मंडली’ द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा पाठ एवं भक्तिमय कार्यक्रम में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति एवं श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में मातृशक्ति का विशेष स्थान है तथा समाज एवं सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा चैत्र नवरात्र के अवसर पर इंदिरानगर, प्रेमनगर, बल्लूपुर, कौलागढ़, गोविन्दगढ़, इंजीनियर एनक्लेव, दीपलोक, काँवली रोड सहित अनेक क्षेत्रों के मंदिरों में ‘माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें भजन संध्या के साथ मातृशक्ति को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान भी किया गया। अभिनव थापर ने कहा कि समाजहित एवं सांस्कृतिक जागरण हेतु इस प्रकार के आयोजनों को आगे भी निरंतर आयोजित किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस नेता ट्विंकल अरोड़ा जी, पंडित ज्ञानचंद पांडेय जी, नर्मदेश्वर शिव मंदिर कीर्तन मंडली के सदस्यगण मोनिका गांधी जी, मंजू कपूर जी, सीमा वोहरा जी, लता करनवाल जी, तारा नेगी जी, ममता वर्मा जी, सविता वर्मा जी, मेघा कपूर जी, शर्मीला शर्मा जी, निधि अरोड़ा जी, अनीता क्लोरिया जी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

जय श्री राम!
जय बजरंगबली! 🚩

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart