दिल्ली एनसीआर में पिछले कई समय से प्रवासी उत्तराखंड पत्रकार बंधुओं द्वारा प्रयास किया जा रहा था कि उत्तराखंड मूल के पत्रकारों का संगठन बनाया जाए जिसमें उनके हितों की रक्षा के साथ उनके सुख दुख में संगठन कार्य करे ओर दिल्ली एनसीआर में प्रवासी समाज के सामाजिक मुद्दों एवं ज्वलंत मुद्दों के साथ उत्तराखंड की कला संस्कृति ओर उसके प्रचार प्रसार में भीअहम भूमिका मिल कर निभा सके उसके लिए सभी पत्रकार प्रयासरत थे।आखिरकार जून में सभी पत्रकारों को पहली बैठक प्रेस क्लब में हुए ओर वहा पर संगठन का स्वरूप दिया गया पत्रकारों का करवा जुड़ता गया ओर फिर दूसरी बैठक गढ़वाल भवन में हुई जहां रूपरेखा के साथ संगठन का बायलॉज ओर रजिस्ट्रेशन प्रकिया पर विचार विमर्श के साथ चर्चाएं हुए।लगातार उत्तराखंड मूल के पत्रकार बंधु संगठन से जुड़ते गए ओर फिलहाल 30 से ज्यादा उत्तराखंड मूल के मीडिया फील्ड में कार्य करनेवाले पत्रकार बंधु संगठन से जुड़े गए है और निरंतर बढ़ते ही जा रहे है और सभी चाहते है कि संगठन मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्षम बनाए।उसकी को लेकर 28 जून को दक्षिणी दिल्ली के अल्मोड़ा भवन साउथ एक्स में संगठन की फाइनल बैठक हुए जिसमें सभी की सहमति से कार्यकारणी गठित की गई ओर सभी का समर्थन मिला।
बैठक में उत्तराखंड मीडिया संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष चुने गए जगमोहन रावत जिज्ञासु ओर उनके साथ उनकी टीम इस प्रकार से है।
वरिष्ट उपाध्यक्ष हरीश रावत।उपाध्यक्ष योगेश भट्ट,ओंकार सिंह कोली,अमरचंद,पूनम बिष्ट।महासचिव राजेश डंडरियाल।सचिव दीप सिलोड़ी। कोषाध्यक्ष डीएस नेगी।संगठन मंत्री विनोद मनकोटि।मीडिया प्रभारी सतेंद्र नेगी।प्रचार प्रसार मंत्री द्वारिका प्रसाद चमोली।खेल कूद /सांस्कृतिक मंत्री स्वरूप गुस्साई ओर कार्यकारणी सदस्य बनाए गए मनोज कोठारी,राजू बोरा सहित अन्य
आगे हुए सभी सदस्यों ने मोहर लगा कर संगठन की फाइनल कार्यकारणी को चुना ओर उम्मीद करते है जिन उद्देश्यों के साथ संगठन बना है उन पर कार्य करते हुए संगठन सदैव पत्रकारों के हितों के साथ खड़ा रहेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष जगमोहन रावत ने सभी का धन्यवाद किया ओर विश्वास दिलाया कि वह ओर उनकी टीम पत्रकारों के हितों के लिए आवाज को बुलंद करते रहेंगे और जो भी बाइलोज में संगठन के उद्देश्य रखे गए है उनपर चलते हुए कार्य करेंगे।साथ ही उन्होंने आवाहन भी किया कि दिल्ली एनसीआर में जो भी उत्तराखंड मूल के मीडिया में कार्य करते हो चाहे वह किसी भी डिपार्टमेंट के हो पत्रकारिता से जुड़ा होना चाहिए उन सब का संगठन स्वागत करता है। संगठन की प्रथम प्राथमिकता रहेगी कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए संगठन का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाए।
उम्मीद करते है यह संगठन नवनियुक्त जगमोहन रावत जिज्ञासु के नेतृत्व में हर कसौटी पर खरा उतरेगा और दिल्ली एनसीआर में प्रवासी समाज की आवाज बनकर उनके मुद्दों पर मजबूती के साथ खड़ा रहेगा संगठन ।

