महान समाजसेवी स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं वेदांत संदेश से प्रेरित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सामाजिक संस्था नवीन डिजास्टर रेस्क्यू फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में डिजिटल जन सेवा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों एवं समाजसेवियों के योगदान को स्मरण करते हुए इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र नहीं होगा, बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक होगा। इससे देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पहल सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

