भीषण गर्मी में ड्यूटी करते ट्रैफिक जवानों को “जन सहयोग” ने राहत पहुंचाईठंडे पानी की बोतल,बिस्किट,टॉवेल देकर मानवता का परिचय दिया

कांकेर। इस वर्ष अप्रैल माह में ही गर्मी के मौसम ने मई जून जैसा भीषण रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 10–11 बजे के बाद शाम 5:00 बजे तक लोगों को सड़क पर चलना बहुत मुश्क़िल हो गया है।ऐसी स्थिति में ट्रैफिक जवानों को दिनभर चिलचिलाती धूप में खड़े रहकर ड्यूटी करनी पड़ती है। उनकी इस हालात का अंदाज़ा लगाकर नगर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने निश्चय किया कि इन्हें कुछ तो राहत अपनी संस्था की ओर से पहुंचाई जाए। इस हेतु आज “जन सहयोग” के सदस्य कड़ी धूप में निकल पड़े और जहां-जहां ट्रैफिक जवान धूप व भारी गर्मी की तकलीफ़ में ड्यूटी कर रहे थे, वहां पहुंचकर उन्हें ठंडे पानी की बोतल,बिस्कुट तथा नाक- कान ढांकने हेतु सफेद तौलिए प्रदान किये। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने वक्तव्य दिया कि इस वर्ष की भयंकर रिकॉर्ड तोड़ गरमी ने अभी से सबको डराना शुरू कर दिया है,आगे मई जून में क्या होगा,कौन जानता है? इस पर ध्यान देते हुए हमारी संस्था ने उन जवानों को राहत पहुंचाने का निश्चय किया, जिनकी ड्यूटी ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लगी करती है। कभी छोटे-मोटे एक्सीडेंट, कभी जुलूस रैली आदि से भी निपटना पड़ता है। 40 से 45 डिग्री तापमान के बीच ड्यूटी कर रहे इन जवानों एवं महिला ट्रैफिक पुलिस की भी जितनी तारीफ़ की जाए,कम होगी। लोगों से हमारी अपील है कि आपके आसपास भी ऐसे ही कोई ड्यूटी वाले परेशान दिखाई दें तो उन्हें कम से कम ठंडा पानी अवश्य प्रदान करें साथ ही प्यास से बेचैन पशु पक्षियों के लिए भी थोड़ा सा इंतज़ाम रखें। कहीं कोई हीट वेव से प्रभावित इंसान दिखाई दे तो उसे अस्पताल तक पहुंचाएं अथवा हमारी संस्था को ख़बर करें। इस तरह इस भीषण गर्मी में मानव सेवा का पुण्य प्राप्त करें। अपने घरों में भी जीवन रक्षक जल, इलेक्ट्रल पाउडर,ग्लूकोज़ पाउडर आदि वक्त़ ज़रूरत के लिए अवश्य रखें। आज की इस समाज सेवा में भाग लेने वाले समाज सेवकों में “जन सहयोग” अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा वरिष्ठ सदस्य प्रवीण गुप्ता, मनोज दुबे महाराज,वरिष्ठ पत्रकार सीतारामजी,संजय कुंजाम,आशुतोष देव आदि इत्यादि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart