मुंबई में खुला भारत का पहला ‘फुजीफिल्म हाउस ऑफ फोटोग्राफी’

फोटोग्राफी के शौकीनों और विजुअल क्रिएटर्स के लिए मुंबई में एक नया आकर्षण जुड़ गया है। फुजीफिल्म इंडिया ने अंधेरी पश्चिम में भारत का पहला ‘फुजीफिल्म हाउस ऑफ फोटोग्राफी’ शुरू किया है। करीब 5,795 वर्ग फुट में फैला यह दो मंजिला केंद्र दुनिया में फुजीफिल्म का 11वां ऐसा स्थल है।

यह पहल वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर शुरू हुई है, वहीं फोटोग्राफी के आविष्कार के 200 वर्ष पूरे होने का वर्ष इसे और खास बनाता है। यहां कैमरा और प्रिंटिंग तकनीक के अनुभव के साथ सीखने, प्रयोग करने और अपनी रचनात्मकता को निखारने का अवसर मिलेगा।

इमेजिंग बिजनेस डिवीजन के जनरल मैनेजर युजिरो इगाराशी ने कहा, “हम ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जो केवल प्रोडक्ट दिखाने तक सीमित न हो, बल्कि क्रिएटिविटी, सीखने और कम्युनिटी को बढ़ावा दे।”

ग्राउंड फ्लोर पर इंस्टैक्स, एक्स सीरीज और जीएफएक्स कैमरों के हैंड्स-ऑन अनुभव के साथ क्विकस्नैप और दूरबीनों के लिए विशेष जोन हैं। पहली मंजिल पर फोटो गैलरी, क्रिएटर स्टूडियो, वर्कशॉप एरिया और प्रो प्रिंट सेंटर बनाया गया है।

फुजीफिल्म इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर अरुण बाबू के मुताबिक, “यह सिर्फ इमेजिंग समाधान अनुभव करने की जगह नहीं, बल्कि फोटोग्राफी कम्युनिटी को जोड़ने और विजुअल स्टोरीटेलिंग को प्रेरित करने वाला घर है।” वर्कशॉप, फोटो वॉक, प्रदर्शनियों और क्रिएटर मीट-अप के जरिए यह केंद्र मुंबई की जीवंत फोटोग्राफी संस्कृति को नया मंच देने की तैयारी में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart