मुंबई में खुला भारत का पहला एक्सक्लूसिव मॉनिटर स्टोर ‘बेनक्यू’ 

भारत के टेक रिटेल सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। दुनिया की अग्रणी मॉनिटर ब्रांड ‘बेनक्यू’ ने मुंबई के प्रतिष्ठित लैमिंगटन रोड पर देश का पहला एक्सक्लूसिव मॉनिटर ब्रांड स्टोर लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक रिटेल आउटलेट नहीं, बल्कि ऐसा एक्सपीरियंस सेंटर है जहां ग्राहक अपनी जरूरत और पेशे के अनुसार मॉनिटर को देख, समझ और परख सकते हैं।

“भारत के संगठित रिटेल सेक्टर ने मॉनिटर कैटेगरी को कभी वह जगह नहीं दी जिसकी वह हकदार थी। यह कैटेगरी केवल स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि अनुभव मांगती है,”  ‘बेनक्यू’ इंडिया एवं साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह ने कहा।

 इस अत्याधुनिक स्टोर में डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों, प्रो गेमर्स, प्रोग्रामर्स, मैक यूजर्स और होम-ऑफिस प्रोफेशनल्स सहित आठ अलग-अलग यूजर कैटेगरी के लिए विशेष रूप से तैयार मॉनिटर प्रदर्शित किए गए हैं। हर मॉनिटर में उपयोगकर्ता की जरूरत के अनुसार अलग तकनीक, रंग सटीकता, डिस्प्ले अनुपात और स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।

“लाइव डेमो और वास्तविक अनुभव के बिना सही मॉनिटर चुनना मुश्किल होता है। यह स्टोर उसी कमी को दूर करने का हमारा प्रयास है,” राजीव सिंह ने आगे कहा। ‘बेनक्यू’ का यह कदम भारतीय मॉनिटर बाजार में एक नई रिटेल संस्कृति की शुरुआत माना जा रहा है, जहां उत्पाद को केवल बेचा नहीं जाएगा, बल्कि उसके उपयोग और महत्व को भी समझाया जाएगा। कंपनी भविष्य में इस मॉडल को देश के अन्य प्रमुख शहरों तक विस्तार देने की योजना बना रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart