विद्यार्थी दिवस पर जिले में कला उत्सव, खेल–कूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन। अभाविप की जिला बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बेगूसराय जिला की बैठक आरसीएस कॉलेज मंझौल में जिला संयोजक अनुभव आनंद के नेतृत्व में बैठक रखा गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी एवं जिला प्रमुख रविराज सिंह ने कहा कि इस बैठक में उत्तर बेगूसराय जिला के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित हुए। 9 जुलाई की स्थापना दिवस को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से समाज में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जुड़ने एवं युवाओं के बीच युवा दिवस के मौके पर सुंदर संदेश देने का विद्यार्थी परिषद कार्य करेगी। प्रांत के विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा, विभाग एसएफडी प्रमुख पूजा कुमारी, विभाग छात्रा प्रमुख सोनी व जिला छात्रा प्रमुख आयुषी कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया की बड़ी छात्र संगठन होने के साथ-साथ अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 9 जुलाई को उत्तर बेगूसराय के विभिन्न महाविद्यालय, नगर इकाई में संगोष्ठी, वृक्षारोपण, खेल एवं विभिन्न तरह के प्रतियोगिता से युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी एवं विद्यार्थी परिषद साल के 365 दिन राष्ट्रीय छात्र के मुद्दे पर हमेशा से संघर्ष करते आई है और रचनात्मक कार्य कर समाज में सुंदर संदेश देते हुए बेहतर वातावरण बनाने की पहल करेगी। वरिष्ठ छात्र नेता कन्हैया कुमार, शिक्षक कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू व रवि कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को लेकर सभी इकाई एवं कॉलेज इकाई में विभिन्न तरह के कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थी परिषद के प्रमुख सदस्य को हरेक जगह प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भेजकर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया, जिससे आनेवाले दिनों में संगठन को मजबूती मिलेगी। 9 जुलाई की स्थापना दिवस को लेकर विद्यार्थी परिषद विभिन्न इकाइयों में टोली बैठक कर अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा करते हुए रचनात्मक कार्यक्रम करके युवाओं के बीच महोत्सव जैसे धूमधाम से कार्यक्रम कर बेहतर संदेश देने का काम करेगी। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस 9 जुलाई के अवसर पर अभाविप जिलेभर में रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।परिसर इकाईयों में कला उत्सव, खेल–कूद प्रतियोगिता, प्रतिभा संगम आदि के माध्यम से अभाविप स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी। यह निर्णय अभाविप की जिला बैठक में ली गई। अगामी कार्यक्रम के निमित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक उन्नयन के लिए कार्य करते हुए आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। भारत के गौरवशाली इतिहास से प्राप्त ज्ञान, शील एवं एकता को परिषद ने अपना मूलमंत्र बनाया तथा इसी परंपरागत नींव पर राष्ट्रीय पुननिर्माण को अपना मुख्य जीवन उद्देश्य रखा। इसी उद्देश्य पूर्ति हेतु आवश्यक संगठन व व्यक्ति निर्माण का कार्य 78 वर्ष पूर्ण होने तक भी सतत जारी है। आगामी 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए जिले के सभी इकाईयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद आनेवाले दिनों में +2 विद्यालय तक पहुँचकर छात्रों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी। इस माह के अंत तक सभी इकाइयों का पुनर्गठन होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जाएगा। श्रावणी मेले में कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आगामी 15 अगस्त को एक गाँव तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन कर युवाओ में देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। अगले महीने से छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यार्थी परिषद जिलेभर में मिशन साहसी का आयोजन करने जा रही है। प्रांत सोशल मीडिया सहसंयोजक मनीष कुमार, नावकोठी नगरमंत्री कन्हैया झा, सोनू कश्यप, गुलशन, अर्जुन शर्मा, आकाश पासवान, अमन ने कहा कि 9 जुलाई की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर बेगूसराय में संगोष्ठी, पुष्पांजलि, शोभायात्रा के माध्यम से साप्ताहिक कार्यक्रम विस्तृत रूप से धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न जगहों पर सैकड़ों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। मौके पर अमित कुमार सिंह गप्पू, रविराज सिंह, अजीत चौधरी, कन्हैया कुमार, सोनू कश्यप, अविनाश कुमार, श्यामजी, प्रियांशु कुमार, अर्जुन शर्मा, दीपक, कन्हैया झा, पूजा कुमारी, आरुषि कुमारी, सोनी, श्वेतनिशा, मीनाक्षी रक्षा, शालिनी राज, शिवानी, सगुन भारती सहित दर्जनों अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart