बारिश-भूस्खलन भी नहीं रोक पाए श्रद्धालुओं के कदम, अगस्त में चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, हेमकुंड साहिब में भी टूटा पुराना आंकड़ा
उत्तराखंड में मौसम की चुनौती भी आस्था के आगे फीकी पड़ गई। अगस्त महीने में लगातार बारिश, भूस्खलन और कई प्रमुख मार्गों के बाधित होने के बावजूद चारधाम यात्रा ने बीते चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस साल अगस्त के दौरान कुल 2,31,518 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। […]










