शिक्षाविद विन्ध्याचली श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित विन्ध्याचली स्मृति सम्मान समारोह स्थानीय मोतीझील मुजफ्फरपुर स्थित इंद्र कुटीर भवन के सभाकक्ष में संगीत पर केंद्रित पुस्तक श्रुति समृद्धि का विमोचन किया गया एवं सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया ! इस शुभ अवसर पर दिल्ली से उपस्थित मुजफ्फरपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान किया गया उन्हें सम्मान पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ! मुख्य अतिथि बेतिया घराने के ध्रुपद गायक पंडित अरुण मिश्रा ने कहा कि संगीत में जहां हम सुनते हैं, वहां सुनना साधना है और साधना ही ज्ञान है ! पुस्तक की लेखिका डॉक्टर श्रुति श्रीवास्तव ने कहां कि सही उम्र में सही संगीत का अभ्यास व्यक्ति के सवारगीन विकास में अहम भूमिका निभाता है ! इस शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रणय कुमार भी उपस्थित रहे ! आयोजक सुधांशु शेखर ने अतिथियों का स्वागत किया, मंच संचालन
सतीश कुमार साथी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्वेता ने किया !

