Job Hai” ने सचमुच भारत के कंधों से जॉब खोजने का बोझ उतारा

भारत में रोज़मर्रा की वर्कफोर्स (कामकाजी वर्ग) के लिए देश के नंबर वन जॉब प्लेटफॉर्म, ‘Job Hai’ ने जनकपुरी, दिल्ली में “अब मेरे पास जॉब है” नाम से एक ऑन-ग्राउंड अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उस अदृश्य बोझ को सामने लाना है जिसे भारत के करोड़ों जॉब तलाशने वाले हर दिन अपने कंधों पर ढोते हैं।

इस अभियान का केंद्र एक बहुत बड़ा, भारी बैकपैक था, जिस पर जॉब खोजने के दौरान होने वाली आम दिक्कतों और परेशानियों के स्टिकर लगे थे जैसे “नो कॉलबैक”, “फेक कंसलटेंट”, “रेफरल प्लीज”, “लो सैलरी” आदि। वहां आने वाले लोगों को उस भारी बैग को उठाने के लिए कहा गया, ताकि वे खुद महसूस कर सकें कि एक बेहतर काम की तलाश में लाखों लोग हर दिन किस मानसिक और शारीरिक बोझ से गुजरते हैं। इस अभियान के जरिए यह दिखाया गया कि कैसे ‘Job Hai’ बिना किसी बिचौलिए या फीस के पास की लोकेशन में जॉब की खोज, साफ-साफ सैलरी की जानकारी, सीधे एचआर (HR) से संपर्क और फ्री रेज़्यूमे बिल्डर की मदद से इन सभी बाधाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देता है।

इस अभियान से युवा प्रोफेशनल्स और जॉब तलाशने वालों पर गहरा असर पड़ा और जॉब मिलने के प्रोसेस में भरोसे, पारदर्शिता और आसान पहुंच की ज़रूरत को लेकर सबका ध्यान खींचा।

इस पहल पर बात करते हुए, इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड ग्रुप की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, सुमीत सिंह ने कहा: “इस मुहिम के जरिए ‘Job Hai’ एक ऐसे छिपे हुए संघर्ष को सबके सामने ला रहा है, जिससे लोग रोज़ जूझते हैं। यह भारत के करोड़ों कामकाजी लोगों के लिए हमारा एक वादा है: एक अच्छी जॉब ढूंढना कभी भी आपके लिए बोझ नहीं बनना चाहिए।”

‘Job Hai’ के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, रौशन भारती ने आगे कहा: “जॉब तलाशने वाले हमें बताते हैं कि इस पूरी खोज प्रक्रिया ने ही उनका भरोसा तोड़ दिया है – प्लेटफॉर्म्स से, कंसलटेंट्स से और इस पूरे सिस्टम से। ‘Job Hai’ को इसी भरोसे को वापस जोड़ने के लिए बनाया गया था। हमारा संदेश बिल्कुल साफ और सीधा है: सेटल मत करो, सही जॉब आपकी सोच से भी ज्यादा आपके करीब है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart